कांवड़ मेला 2025: SDRF का साहसिक अभियान, दो श्रद्धालु बचाए गए, एक युवक का शव बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 15 जुलाई 2025 । कांवड़ मेला-2025 के दौरान SDRF उत्तराखंड द्वारा दो श्रद्धालुओं की जान बचाने में साहसिक कार्य किया गया, वहीं एक पूर्व में डूबे युवक का शव भी बरामद किया गया।

हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट और प्रेम नगर घाट पर ड्यूटी में तैनात SDRF की डीप डाइविंग टीमों ने अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में डूब रहे दो श्रद्धालुओं को समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। SDRF टीमों ने गंगा की तेज़ धाराओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद त्वरित व जोखिमपूर्ण कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं की जानकारी:

  1. गोकुल पुत्र श्री मोहन सिंह (20 वर्ष), निवासी – विकास नगर, चंडीगढ़, हरियाणा
  2. हिमांशु त्यागी पुत्र श्री संदीप त्यागी (17 वर्ष), निवासी – फिरोजपुर, बागपत, उत्तर प्रदेश

दोनों ही घटनाओं पर SDRF की टीमों ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुरक्षित बचाव सुनिश्चित किया।

पूर्व में डूबे युवक का शव बरामद:
चंडी चौकी घाट के समीप पूर्व में डूबे अर्जुन कुमार पुत्र श्री ऋषिपाल की खोज के लिए SDRF व जल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। SI आशीष त्यागी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में युवक का शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!