उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सकुशल सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 जून 2026 । उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सकुशल सम्पन्न हो गई है। आयोग के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें जाने हेतु नितिका खण्डेलवाल जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा एडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी तथा केन्द्रवार सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

अपर जिलाधिकारी / नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित कुल 11 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई । जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर 2838 में से कुल 1498 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा 1340 अनुपस्थित रहे, जो कुल 52.78 प्रतिशत रहा। अपर जिलाधिकारी ने चंबा व जिला मुख्यालय नई टिहरी में बनाये गये सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!