रैका पट्टी उपली रमोली में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 नवंबर 2023। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत श्री शैलेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी प्रतापनगर द्वारा तहसील प्रतापनगर के अंतिम गांव ग्राम रैका पट्टी उपली रमोली में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 20 से अधिक समस्याएं ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई । प्रमुख समस्याओं में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण, ग्राम रैका से मुखेम तक मार्ग का निर्माण, जंगली सुअरों की समस्या, आवास योजनाओं के अंतर्गत लाभ आदि समस्याएं प्रस्तुत की गई।

शिविर में चंद्र मोहन पांडे तहसीलदार प्रताप नगर के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!