विद्यालयों काे उचित संसाधन उपलब्ध करवाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी-प्रदीप रमोला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/लंबगांव 19 दिसम्बर। विद्यालय बच्चाें काे दिये जाने वाले ज्ञान का प्रमुख केंद्र हाेता है। इसलिए बच्चाें के पठन पाठन हेतु विद्यालयों काे उचित संसाधन उपलब्ध करवाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है ।

यह बात ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने अपने संबाेधन मे सरस्वती शिशु विधा मंदिर लंबगांव काे 20 सेट कुर्सी ,मेज फर्नीचर उपलब्ध कराते हुए कही इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख द्वारा सेवा टीएचडीसी के साैजन्य से विद्यालय काे फर्नीचर उपलब्ध कराने पर प्रधानाचार्य , शिक्षकाें एंव अभिभावकाे ने ब्लाक प्रमुख का शाॅल ओढाकर सम्मान करते हुए आभार जताया।

इस माैके पर प्रमुख प्रदीप रमाेला ने कहा कि विद्यालय एक एैसी संस्था है जहां से हर अभिभावक अपने बच्चाें मे शारीरिक ,मानसिक, नैतिक एंव बाैधिक ज्ञान के विकास की अपेक्षा रखता है और यह तभी संभव हाे सकता है जब हम बच्चाें के हित काे ध्यान मे रखते हुए उन्हे समय समय पर आवश्यकतानुसार सुविधाएं मुहैय्या करा सकें। उन्हाेने कहा कि जल्द ही प्रतापनगर के विद्यालयों मे पुस्तकालय बनाने के प्रयास किये जायेंगे ताकि बच्चाें काे विधालय मे ही आसानी से पाठ्य सामग्री उपलब्ध हाे सकें।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनवीर सजवाण, शीशपाल सिह, संदीप कलूडा, अमरजीत, सुमित, रंजना ,अंजलि आदि माैजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!