Ad image

स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से छात्र- छात्राओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 दिसम्बर। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली, टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य डॉ. शशिबाला वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय की स्वीप समिति ने स्वीप कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु मतदान अधिकार एवं फोटो पहचान पत्र की उपयोगिता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

स्वीप समिति द्वारा रेवेन्यू अधिकारी, पोखरी श्रीमती प्रमिला पठोई के सहयोग से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं के फोटो पहचान पत्र बनवाए गए! समिति के संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को फोटो पहचान पत्र के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए, उन्हें इसके नियम, उपयोगिता तथा आवश्यकता विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई!

कार्यक्रम में स्वीप समिति की सदस्य डॉ. सुमिता पंवार ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को अपने मतदान अधिकार को संपूर्ण जानकारी एवं सूझबूझ के साथ उपयोग करने के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनवाने तथा अपने आस पास के सभी जनों को इस विषय में जानकारी प्रदान करने की विषय में बताया।

यह कार्यक्रम भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के चुनाव आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय चुनावों के दौरान सभी योग्य लोगों को मतदान करने और एक जानकार विकल्प बनाने के लिए प्रेरित करके भारत में एक सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती सरिता देवी, डॉ. बंदना सेमवाल, डॉ. विवेकानंद भट्ट, करचारियों में श्रीमती रचना राणा, रेखा नेगी, अंकित सैनी, दीवान सिंह, नरेंद्र बिजलवान, नरेश रावत, सुनीता, मूर्तिलाल आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!