Ad image

ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, छलांग लगाने से महिला की मौत

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 दिसम्बर। रोडवेज की बस जो उत्तरकाशी जा रही थी नरेन्द्र नगर के पास प्रेशर पाइप फटने से हादसे की शिकार हो गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की तरफ टकरा दिया। जिससे उसमे बैठी सवारियों की जान बच गयी।

मगर इस बीच घबराहट में एक महिला ने छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का नाम चंखी देवी पत्नी भगवान सिंह उम्र 55 वर्ष ग्राम कोटी चंबा टिहरी बताया जा रहा है। बस में तीस से अधिक यात्री बैठे थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!