Ad image

नमन झिल्डियाल ने पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र  जोशी। उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का 25 सितम्बर को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजन किया गया। जिसमे 16 बर्षीय नमन झिल्डियाल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 

नमन ने ओवरऑल प्रतियोगिता” में सिल्वर मेडल हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अपने लिए जगह बनाई है। नमन के चयन से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर मिला है। नमन झिल्डियाल ने यह सफलता हासिल कर अपने शिक्षण संस्थान सहित जनपद टिहरी निवासियों का मान बढ़ाया। 

आपको बताते चलें कि नमन झिल्डयाल जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम-डोभ, चंद्रबदनी के मूल निवासी हैं,जो कि वर्तमान में श्रीनगर पॉलिटेक्निक  का अंतिम वर्ष का  छात्र है और कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में अपने माता पिता के साथ रहते हैं। 

नमन के पिता नरेंद्र झिल्डियाल,केंद्रीय, विश्वविद्यालय के चौरस  में पुस्तकालय विभाग में तथा माता  श्रीमती सुनीता झिल्डियाल अध्यापिका है। जबकि बहन निशा झिल्डियाल- एम .बी-बी.एस.अंतिम वर्ष की छात्रा तथा मामा श्री चंद्रकांत उनियाल (संजू) नई टिहरी में अधिवक्ता हैं। 

नमन  झिल्डियाल की इस सफलता पर विश्वविद्यालय सहित उनके  गांव और जनपद वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई एवं  शुभकामनाएं दी हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!