अग्नि से कैसे बचा जा सकता है, छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 फरवरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में भारतीय रेड क्रॉस समिति जनपद टिहरी एवं महाविद्यालय की रेड क्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो पुष्पा नेगी, उप जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र भंडारी, भारतीय रेड क्रॉस समिति टिहरी जनपद के सचिव श्री महावीर कवि, अग्नि शमन अधिकारी श्री संदेश सकलानी जी, डॉ अमित उनियाल, श्री सूरत सिंह राणा, श्री अब्दुल अतीक एवं महाविद्यालय की रेड क्रॉस समिति के संयोजक डॉ विजय राज उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन डॉ अमित उनियाल एवं डॉ कुमुद पैन्यूली ने छात्र छात्राओं को दुर्घटना एवं हृदय घात के प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।
अग्निशमन अधिकारी श्री संदेश उनियाल ने गैस सिलेंडर से या शॉर्ट सर्किट से घर, मॉल या किसी भी बंद जगह में लगने वाली अग्नि एवं जंगल में लगने वाली अग्नि से कैसे बचा जा सकता है की जानकारी दी।
आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी जी ने चार दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
कार्यक्रम में डॉ दिनेश पांडे, डॉ कमलेश पांडे, डॉ गुरुपत गुसाईं, डॉ ममता रावत, डॉ अंकिता बोरा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!