बीस सूत्री कार्यक्रम में टिहरी गढ़वाल पुनः राज्य में प्रथम स्थान पर रहा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 फरवरी, 2024। जनपद टिहरी गढ़वाल बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2023 में भी पुनः राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। बीस सूत्री कार्यक्रम किसी भी जनपद के विकास कार्यों को प्रतिबिम्बित करता है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन टीम के अथक प्रयासों से माह दिसम्बर 2023 में जनपद की कुल 31 मदों में से 27 मदें ‘ए‘ श्रेणी में वर्गीकृत हुयी है। इनमें जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, जन-जन का स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण ऊर्जा, उद्योग की समस्त मदे सम्मलित है, जबकि प्रधानमंत्री मात्त्व बंदना योजना से लाभान्वित लाभार्थी (प्रथम जन्म) एवं मातृत्व बंदना योजना से लाभान्वित लाभार्थी (द्वितीय जन्म) एवं कचरा एकत्रीकरण वाले वार्डों सहित कुल 3 मदें “बी“ में तथा पी.एम.जी.एस.वाई के अन्तर्गत ग्रामीण सड़कों को “डी“ श्रेणी प्राप्त हुयी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!