लालकृष्ण आडवाणी देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से होंगे सम्मानित

Garhninad
1 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली 3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें केंद्र सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। आडवाणी बीजेपी के सबसे पुराने और भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। भारत रत्न के एलान के साथ ही आडवाणी ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का आभार जताया है।

Share This Article
error: Content is protected !!