“अपना मत अपनी सरकार” विषय पर गोष्ठी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 फरवरी 2024 । ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल ) में स्वीप के अन्तर्गत ‘मतदाता जागरूकता समिति’ के द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता और ‘मतदाता जागरूकता समिति’ के संयोजक डॉ मो इलियास और ब्रांड एंबेसडर डॉ सृजना राणा के नेतृत्व में “अपना मत अपनी सरकार” विषय पर गोष्ठी का अयोजन किया गया।

डॉ सृजना राणा ने लोकतंत्र निर्माण में अमूल्य मत का महत्व बताते हुए कहा कि बढ़ चढ़ कर मतदान किया जाना चाहिए। वहीं डॉ इलियास ने मतदाता जागरूकता में छात्र-छात्राओं को सक्रिय भूमिका में रहने को कहा। इस अवसर पर डॉ सुबोध, डॉ आदिल कुरैशी, डॉ प्रियंका, श्री दिनेश बलूनी, श्री दिगंबर, श्री दीपक चौहान के साथ ही महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!