Ad image

गांधी व शास्त्री जयंती तथा विजय दशमी श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 2 अक्तूबर। जनपद टिहरी गढ़वाल में आज गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं विजय दशमी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। पुलिस कार्यालय नई टिहरी में एसएसपी टिहरी ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता संदेश तथा शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” नारे की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।

विजय दशमी पर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया तथा थाना क्षेत्रों में विभिन्न सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी समेत सभी थाना प्रभारियों व फायर सर्विस अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्मिकों को उनके पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!