Ad image

प्रभारी मंत्री ने सेम मुखेम पर्यटक आवास गृह का वर्चुअल उद्घाटन किया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने सेम मुखेम में नवनिर्मित पर्यटन आवास गृह का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया करते हुए श्री सेम नागराजा स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित किया। 

उन्होंने नवनिर्मित पर्यटन आवास गृह के संचालन हेतु स्वयं सहायता समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्यटक आवास गृह में अच्छी व बेहतर सुविधाएं देकर मिसाल कायम करनी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन आवास गृह में रुकने वाले पर्यटको के लिए स्थानीय/ पहाड़ी व्यंजन की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। 

उन्होंने कहा कि सेम मुखेम एक सुंदर व रमणीय धार्मिक स्थल है जहाँ पर साहसिक पर्यटन रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग,  वोटिंग इत्यादि की भी अपार संभावनाएं है। जिनको अवसर में बदलने की आवश्यकता है। 

एडीबी द्वारा सहायतित 20 बैड की क्षमता युक्त सैम मुखेम पर्यटन आवास गृह का निर्माण 10 करोड़ 12 की लागत से किया गया है।  इसके साथ ही पर्यटकों के मनोरंजन हेतु पास में ही एक कृत्रिम झील का निर्माण भी किया गया है। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ नमामि बंसल, पीडी आनन्द भाकुनी, विधायक प्रताप नगर विजय सिंह पंवार, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, विजय राणा आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!