टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल लंबगांव में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों व छात्राओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला सहित भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
मुख्य अतिथि प्रदीप रमोला ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सम्मान और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बहनों को अंगवस्त्र व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर राखी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें ओम राणा प्रथम, गौरी द्वितीय, नैतिक तृतीय, अर्पिता चतुर्थ और ईशानी पंचम रहे। विजेताओं को शैक्षणिक किट देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक युद्धवीर राणा, थाना अध्यक्ष महिपाल रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, लोकपाल कंडियाल, प्रधान आरती देवी, मनीषा बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और सौहार्द का प्रतीक : प्रदीप रमोला

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



