उत्तराखंडविविध न्यूज़

कंडारी गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, शहीद विजय सिंह गुसांई को दी श्रद्धांजलि

Please click to share News

खबर को सुनें

परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा, शहीद के नाम पर सड़क व प्रतिमा की घोषणा

टिहरी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल बुधवार को कंडारी गाँव पहुँचे और भोपाल में प्रशिक्षण के दौरान शहीद हुए सैनिक विजय सिंह गुसांई के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मंत्री ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि शहीद के नाम पर गाँव में एक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसका नाम “शहीद विजय सिंह गुसांई मार्ग” होगा। साथ ही, उन्होंने अपने निजी खर्च पर शहीद की प्रतिमा बनवाने की बात भी कही।

शहीद की पत्नी पूजा गुसांई ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है और उनके दोनों बेटे भी देश सेवा के लिए तैयार होंगे।

बाद में पोखरी बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री उनियाल समेत कई जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, तहसीलदार विनोद तिवारी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!