मदिरा की ऑफर वाली शेष 13 दुकानों के लिए कुल 18 आवेदन प्राप्त

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल, 31 मार्च, 2024। विदेशी मदिरा की अवशेष 13 ऑफर वाली दुकानों हेतु आबकारी विभाग को 18 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व आवेदनकर्ताओं की उपस्थिति खोला गया। प्राप्त आवेदनों की जांच पड़ताल करने के उपरांत इसे स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया।

गौरतलब हो कि जनपद में 44 विदेशी मदिरा की दुकानों में से 04 प्रथम चरण की लॉटरी में आवंटित हुई जबकि 27 दुकानों को नवीनीकृत की गयी। शेष 13 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे जिस कारण इन दुकानों के लिए ऑफर देते हुए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त 18 आवेदनों को आवेदकों के सामने खोलकर निरीक्षण करने के उपरान्त इसे स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया है।
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी के0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारी व आवेदक उपस्थित थे।

Share This Article
error: Content is protected !!