भाजपा नेता दिनेश धनाई ने नकोट क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 अप्रैल। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन और मतदान जुटाने के लिए अपील करते हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व पर्यटन मंत्री और भाजपा नेता दिनेश धनाई ने भी नकोट क्षेत्र में  एक बैठक कर और कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। 

धनाई ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि जितना अधिक मतदान होगा, उतने ही अधिक मार्जिन से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। बैठक में भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिन्होंने अपने समर्थन और उत्साह से मतदान को बढ़ाने का संदेश दिया। 

बैठक में चम्बा ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत उनियाल, प्रदीप मखलोगा, लोकेंद्र धनोला, प्रवीन मखलोगा, कुलदीप मखलोगा, रविंद्र चौहान, चतर सिंह माणोगी, दौलत मखलोगा, विनोद पांडे, विष्णु उनियाल, सुनील सेमलटी, सोहन सिंह, देव सिंह रावत, बीजू कोठी, कल्याण सिंह मखलोगा, आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!