उत्तराखंडविविध न्यूज़

जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ा चारधाम यात्रा मार्ग

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 10 मई । हर साल की तरह इस साल भी चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुचारु डेटा नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए जियो ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जियो का ट्रू 5G डेटा नेटवर्क चारधाम तीर्थयात्रियों को चारों धामों सहित यात्रा मार्ग पर हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली-गोपेश्वर, जोशीमठ, उखीमठ, गुप्तकाशी, उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला, टेहरी, घनसाली, चिन्यालीसौड़, आदि में भी उपलब्ध होगा।
पिछले एक साल में जियो ने अपने ट्रू 5G नेटवर्क का काफी विस्तार किया है। आज चारधाम यात्रा मार्ग पर जियो ने अन्य ऑपरेटरों की तुलना में कहीं अधिक 4G और 5G टावर लगा लिए हैं। साथ ही, सिर्फ़ जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज बैंड है जो बेहतर 5G नेटवर्क कवरेज प्रदान करता है। जिन तीर्थयात्रियों के पास 5G पर चलनेवाला फ़ोन है, वे बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1000 एमबीपीएस तक की तेज़ गति के साथ 5G डेटा का आनंद ले सकेंगे।
चारधाम यात्रा के दौरान पड़ने वाले सभी प्रमुख शहरों व पड़ावों पर जियो के डेटा नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है, जिससे सभी यात्री अपने परिजनों से हमेशा जुड़े रह सकेंगे और साथ ही वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी यात्रा का अनुभव साँझा कर सकेंगे। पिछले साल भी चारों धामों पर 5G नेटवर्क पहुँचाने वाला जियो पहला ऑपरेटर था।
जियो ट्रू 5G नेटवर्क कुछ चुनिंदा बड़े शहरों में सिमित न होकर अब उत्तराखंड के छोटे-छोटे शहरों तक भी पहुँच चुका है। जियो के डेटा नेटवर्क का लाभ सिर्फ चारधाम यात्रियों को ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को भी अपने व्यापार/व्यवसाय में मिलेगा। राज्य शासन/प्रशासन के लिए भी जियो का मजबूत और विस्तृत नेटवर्क चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन में सहायक होगा व अप्रत्याशित आपदा की स्थिति में भी बेहद उपयोगी साबित होगा।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!