उत्तराखंडविविध न्यूज़

एसबीबीबीवीएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पौडीखाल को मिला पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरुस्कार

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। शिक्षा सत्र 2021•22 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखंड शासन द्वारा एस बी बी बी वी एस पौड़ीखाल को पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस स्कूल ने प्रदेश स्तर हाई स्कूल में चौथा स्थान एवम इंटरमीडिएट स्तर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता डंगवाल ने टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय एवम पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा कृसाली के हाथों डाइट नई टिहरी में पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो ग्रहण किया।

स्कूल के संस्थापक श्री जे एस बिष्ट एवम प्रबंध निदेशक श्री एस डी एस बिष्ट ने अध्यापकों, छात्रों एवम संपूर्ण विद्यालय परिवार को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!