गंगा में डूबा यूपी का युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आज, 26 मई 2024 को सुबह लगभग 6:30 बजे टिहरी गढ़वाल के हनुमान घाट, राम झूला के पास एक लड़का गंगा स्नान करते समय नदी में बह गया।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और जल पुलिस ने रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से सर्च अभियान प्रारंभ किया है। सर्च ऑपरेशन घटना स्थल से लेकर पशुलोक बैराज और भीम गौड़ा बैराज तक जारी है।

डूबने वाले युवक का नाम अर्जुन, पुत्र जमन सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी रघुपुरा, गौतम बुध नगर, उत्तर प्रदेश है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही, पूर्व में डूबे व्यक्तियों की भी सर्चिंग लगातार चल रही है। वर्तमान में सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही कुछ सकारात्मक परिणाम की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!