Ad image

वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में पर्यावरणविद स्व0 बहुगुणा को दी गयी वर्चुअल श्रद्धांजलि

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, 29 मई 2021।गढ़ निनाद ब्यूरो। प्रख्यात पर्यावरणविद और पद्मश्री स्वर्गीय श्री सुन्दरलाल बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु वी◦च◦सि◦ग◦ उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो◦ अजीत कुमार कर्नाटक की प्रेरणा व पहल पर वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी के बेसिक एवं सोशल साइंसेज विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ◦एस◦पी  सती द्वारा शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

सभा मे बहुगुणा जी के करीब रहे टिहरी जिले के वरिष्ठ पत्रकार महिपाल सिंह नेगी ने उनके जीवन पर एक शोध परक और सिलसिलेवार विस्तृत वृतांत प्रस्तुत किया। इस व्याख्यान में उन्होंने बहुगुणा जी के सुप्रसिद्ध चिपको आंदोलन के संघर्षों, टिहरी बाँध के विरोध कार्यक्रमों के अतिरिक्त उनके जीवन और व्यक्तित्व के अन्य पहलुओं से भी अवगत कराया। जिसमे उनके बाल्यकाल व किशोरावस्था से जुड़े सामाजिक संघर्षों, १९४८ के दौरान उनकी अल्पकालीन राजनैतिक यात्रा तथा चिपको आंदोलन से पहले क्षेत्र में उनके द्वारा संचालित भूदान, वनश्रमिक, दलित उत्थान व शराबबंदी जैसे सामाजिक व पर्यावण सम्बन्धी आंदोलनों पर भी प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कर्नाटक व कार्यक्रम के संचालक डॉ◦ सती ने बहुगुणा जी से सम्बंधित अपने अनुभवों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन सभा में उपस्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर के पूर्व कुलपति प्रो◦ पी डी जुयाल, हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे बी पचौरी, औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ◦ चंदेश्वर तिवारी, निदेशक शोध डॉ◦ अमोल वशिष्ठ, निदेशक शैक्षणिक डॉ◦ अरविन्द बिजल्वाण ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर स्वर्गीय श्री बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

सभी ने बहुगुणा जी के द्वारा प्रेषित हिमालय नियोजन नीति के क्रियान्वयन के प्रति अपनी सहमति जताई साथ ही भविष्य मे विश्वविद्यालय स्तर पर हिमालयी पर्यावरण, वानिकी, औद्यानिकी, कृषि, सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों को जोड़कर बहुविषयक शोध व प्रसार कार्यक्रमों को चलाने पर बल दिया। 

सभा मे वानिकी विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्रों के अतिरिक्त पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा के कुलपति प्रो◦ जे के सिंह, राज्य के विशिष्ट चिकित्सक डॉ महेश भट्ट, प्रो◦ ऐस के पुरोहित, प्रो◦ एम एम सेमवाल, डॉ◦ मीना सेमवाल, डॉ◦ डी ऐस रावत, प्रो◦ वरुण जोशी, डॉ◦ दिनेश बडोनी, डॉ◦ विक्रम बर्थवाल आदि ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा  बहुगुणा जी के जीवन मूल्यों, समाज व पर्यावण से जुड़ी उनकी विचारधाराओं को युवा पीढ़ी के बीच जागृत रखने के लिए विश्वविद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का भविष्य मे भी संचालन करने का अनुमोदन किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!