डोईवाला में महिला स्मैक समेत गिरफ्तार

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 20 मई । डोईवाला में एक महिला को 25.9 ग्राम स्मैक के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने इस तस्करी के मामले को उजागर किया और आरोपी महिला को हिरासत में लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला, ताहिरा खातून उर्फ छोटी, ने यह स्मैक बरेली के एक नशा तस्कर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दो लाख रुपये में खरीदी थी। एसटीएफ अब उस सप्लायर की तलाश में है जिसने ताहिरा को यह स्मैक पहुंचाई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में स्मैक बेचने की सूचना मिलने पर महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article
error: Content is protected !!