मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार 3 जून । अब बात करते हैं चारधाम यात्रा की, तो आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में स्थित चार धाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पंजीकरण काउंटर बढ़ाने, पेयजल, शौचालय, और कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड नहीं होना चाहिए और यदि होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर ऑफलाइन पंजीकरण संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, एसएसपी प्रमेंद डोबाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, और पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
error: Content is protected !!