थाना घनसाली पुलिस टीम ने फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में, तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत एक फरार वारण्टी को गिरफ्तार किया गया है।

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, टिहरी गढ़वाल के आदेश के अनुपालन में, अभियुक्त राकेशलाल (पुत्र सोहनलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गंगी पट्टी भिलंग, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल) को गिरफ्तार किया गया। राकेशलाल वाद संख्या 22/2020 के तहत धारा 363, 366ए, 376 आईपीसी और 3/4 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण किया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, थाना घनसाली:

  1. उ0नि0 सुनील कुमार
  2. हे0का0 राजीव कुमार
  3. हे0का0 शुभकरणपाल
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!