Ad image

टिहरी विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक 17 को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि 17 दिसम्बर, 2024 को टिहरी विधान सभा के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, और स्वच्छता के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, क्योंकि सड़कें पर्वतीय जीवन की आधार हैं और स्वास्थ्य जीवन का मुख्य स्तंभ है।

उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षा से जुड़े संस्थानों जैसे विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, होटल मैनेजमेंट कॉलेज, और आईटीआई की स्थिति पर 3:00 बजे अपराह्न विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर उनके पास किसी प्रकार के सुझाव या शिकायतें हैं, तो वे 15 दिसम्बर, 2024 तक जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!