Ad image

जल संरक्षण अभियान: जिला स्तरीय जल उत्सव कार्यक्रम 16 जून को नैल में

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 14 जून 2024। जल संरक्षण अभियान-2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत नैल में 16 जून 2024 को प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार के जल संरक्षण और संवर्द्धन के प्रयासों में स्थानीय भागीदारी सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विकास खंडों और जनपद स्तर पर जल उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

जल उत्सव सप्ताह कार्यक्रम 10 जून से 16 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में, जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला स्तरीय जल उत्सव कार्यक्रम विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत नैल में 16 जून 2024 को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनता और संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जल संरक्षण कार्यक्रम ग्राम जलेड़ी से प्रारंभ होगा और पुरानी टिहरी मार्ग पर स्थित अमृत सरोवर स्थल पर समाप्त होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी चंबा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!