टिहरी गढ़वाल के आशीष पंवार का उत्तराखंड कनिष्क अभियंता (JE) परीक्षा में तीसरा स्थान, लोक निर्माण विभाग में चयन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 जुलाई। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जूनियर इंजीनियर परीक्षा में ग्राम सिलोली रजाखेत, टिहरी निवासी आशीष पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आशीष पंवार, जो साहब सिंह पंवार के पुत्र हैं, का कनिष्क अभियंता (सिविल) के पद पर लोक निर्माण विभाग (PWD) में चयन हुआ है।

आशीष पंवार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पिथुवाला, देहरादून से प्राप्त की। वर्तमान में वह दिल्ली मेट्रो में कनिष्क अभियंता (JE) के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे आशीष ने गरीबी और आर्थिक तंगी का सामना करते हुए भी कभी हार नहीं मानी। कोचिंग और ट्यूशन की सुविधाओं के अभाव में, उन्होंने घर पर ही कठिन परिश्रम और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। अब वे लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे। आशीष और उनके परिवार की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में आशीष और उनका परिवार देहरादून में निवास कर रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!