उत्तराखंडविविध न्यूज़

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नव प्रवेशित छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 जुलाई: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में आज सत्र 2024-25 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर नव आगंतुकों का स्वागत करने के साथ हुई। इसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों, समय सारणी और नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित पाठ्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई।

कला संकाय के सभी सातों विषयों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से परिचित हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाशास्त्र विभाग के श्री देशराज सिंह ने किया।

इस अवसर पर समर्थ नोडल अधिकारी एवं समाजशास्त्र विभाग की डॉ. सीमा पाण्डे, डॉ. मीना, डॉ. अनुराधा राणा, डॉ. आरती अरोड़ा, तथा कार्यालय से श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीषा, दीपक, पंकज, आशीष, हितेश सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!