शिव महापुराण के अवसर पर शिव-पार्वती विवाह धूमधाम से संपन्न, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, 11 अगस्त 2024: गीता भवन में चल रहे शिव महापुराण के अवसर पर सातवें दिन शिव-पार्वती और नंदी बाबा की डोली का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। बारात बौराड़ी मुख्य बाजार के गणेश चौक से प्रारंभ होकर शिव मंदिर में विवाह संपन्न करते हुए गीता भवन वापस पहुंची। इस आयोजन में शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने बारात का स्वागत किया और बाराती बनकर इसमें हिस्सा लिया।

विवाह संस्कार का संपूर्ण आयोजन शिव मंदिर बौराड़ी में किया गया, जहां गणेश चौक स्थित शिव मंदिर पर अनसूया नॉटियाल द्वारा बारातियों का स्वागत किया गया। मंदिर में विवाह के संपन्न कार्यक्रम के दौरान भूत-प्रेत और शहरी जनों के साथ बड़े-बूढ़े भी बारात में शामिल हुए।

घरातियों की ओर से कथा समिति के सचिव कुलदीप सिंह पंवार, शिवराज सिंह सजवान, राकेश लंबा, चंद्र मोहन, जयप्रकाश पांडेय, मुख्य आचार्य दर्शन लाल उनियाल सहित कई अन्य लोगों ने बारात का स्वागत फूल मालाओं, आरती, और शिव भक्ति से किया।

समिति के अध्यक्ष हरि कृष्ण लंबा और सचिव कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि बारात को पूरे नगर के मुख्य बाजार में घुमाने का उद्देश्य शहर में शांति और सौहार्द्ध को बनाए रखना है।

शिव महापुराण के सातवें दिन के इस आयोजन में नागरिक मंच, गीता भवन, और पूज्य आचार्य रमेश जी महाराज गुरुजी के सहयोग से स्वर्गीय बच्चन सिंह नेगी की स्मृति में बुड़ोगी में वाटिका बनाकर वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर तेज पत्ता, अमरूद, गिलोय, पीपल आदि के वृक्ष लगाए गए।

वृक्षारोपण और बारात स्वागत कार्यक्रम में आचार्य रमेश जी महाराज, अध्यक्ष हरि कृष्ण लंबा, सचिव कुलदीप सिंह पंवार, जगदीश नेगी, दर्शन लाल उनियाल , महेंद्र बिष्ट, विनय सेमवाल, राजेंद्र सजवान, शिवराज सजवान, रजनी बिष्ट, रेनू, रीना, सरिता, नीलम, उर्मिला राणा, मीना सहित कई महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

इस आयोजन ने नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल पैदा किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!