टिहरी में डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) की तिमाही बैठक हुई। बैठक में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी शामिल हुए।

डीएम ने सभी बैंकों को समयबद्ध तरीके से सरकारी योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने, गांवों में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने तथा आवेदनों की स्थिति की स्पष्ट रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं की प्रगति, ऋण-वितरण, सीडी रेश्यो सुधार और काश्तकारों के अधिक से अधिक लाभ के मुद्दों पर चर्चा की गई।

विधायक किशोर उपाध्याय ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए योजनाओं के प्रचार-प्रसार और horticulture मिशन की क्लस्टर व्यवस्था पर जोर दिया।

बैठक में सीडीओ वरूणा अग्रवाल समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!