पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक 4 सितंबर को टिहरी में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल , 03 सितम्बर 2024: भाजपा टिहरी के जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रमोद उनियाल ने जानकारी दी कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जी कल, 04 सितम्बर 2024 को नई टिहरी पधार रहे हैं।

डॉ निशंक भाजपा जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जिसमें सदस्यता पर्व के संदर्भ में तथा अन्य अहम जानकारी दी जाएगी।

डॉक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया कि प्रेस कांफ्रेंस से पहले, डॉक्टर निशंक जी सुबह 10:30 बजे पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!