उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

मणिपुर की घटना मातृशक्ति का अपमान करने वाली- जयवीर रावत

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ हुए जघन्य कांड के विरोध में थौलधार ब्लॉक मुख्यालय के कंडीसोड बाजार में कांग्रेस जनों द्वारा मोदी सरकार का पुतला दहन कर मणिपुर के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

थोलदार ब्लॉक मुख्यालय के कंडीसोड बाज़ार में कांग्रेसियों द्वारा मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ निर्वस्त्र कर घुमाने वाली जघन्य अपराध की घटना के लिए जिमेदार राज्य की भाजपा सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया ।

जिला कांग्रेस कमेटी के टिहरी गढ़वाल के प्रवक्ता एडवोकेट जयवीर सिंह रावत ने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश के माथे पर एक बहुत बड़ा कलंक लगा दिया है जिसको कि अब मोदी सरकार मिटा नहीं सकती उन्होंने कहा हमारे नेता राहुल गांधी जी ने इसी बात 3 माह पूर्व सदन में कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर लोगों को लड़ा कर तानाशाही रवैया अपना रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ जघन्य अपराध जैसी घटना है। उन्होंने कहा लोग अगर अभी भी भाजपा के झूठे और जुमले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे और चरित्र को नहीं समझ पाए तो आने वाली पीढ़ी कभी हमें माफ नहीं करेगा।

  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पाल सिंह पवार ने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश को दुनिया के सामने शर्मसार कर दिया लेकिन भाजपा के नेताओं को कतई इस बात की शर्म और लिहाज नहीं है कि आज किस प्रकार महिलाओं के साथ इतना बड़ा कुकृत्य किया गया है।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट जयवीर सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पवार, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती सुमेरी बिष्ट ,शूरवीर सिंह राणा ,महेश रमोला पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुमन गुसाईं ,राजेश पुरसोडा ,रणवीर सिंह के मॉल अरविंद बरोली दिनेश कोहली पारस मणि सेमवाल विजय सिंह रावत बलबीर सिंह पवार सुरेंद्र मैहर श्रीमती अपर्णा देवी हम सुरेंद्र सिंह भंडारी भगवान सिंह महर आनंद सिंह रणवीर सिंह मेहर आदि लोग शामिल थे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!