उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 13 चालान कर 6,600 रुपये का जुर्माना वसूला

Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 21 मई 2025 । नगर निगम ऋषिकेश ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। बुधवार को मुख्य बाजार और लाजपत राय मार्ग में नगर निगम की टीम ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कुल 13 चालान किए गए और 6,600 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

निरीक्षण दल में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक नरेश खैरवाल, जितेंद्र और अनिल शामिल रहे। टीम ने क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, गंदगी फैलाने और अनधिकृत अतिक्रमण पर विशेष ध्यान दिया। यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, स्वच्छता बनाए रखें और अतिक्रमण से बचें, ताकि ऋषिकेश को और बेहतर बनाया जा सके। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!