थाना चम्बा की मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 मई 2025 । पुलिस लाइन चंबा, टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

बैठक में 22 पुलिस कर्मियों को “एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” घोषित कर नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को आपदा उपकरणों की जांच, ड्रग्स डिटेक्शन किट व क्राइम किट का प्रयोग, सीसीटीवी लगाने, और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुनि की रेती हत्या कांड का खुलासा करने वाली टीम की विशेष सराहना की गई। साथ ही लंबित विवेचनाओं, पोर्टल शिकायतों, और सत्यापन कार्यों को शीघ्र निस्तारित करने के आदेश दिए गए।

बैठक में एएसपी जे.आर. जोशी, सीओ टिहरी ओशिन जोशी, सीओ नरेंद्रनगर सुरेन्द्र सिंह भंडारी, सीओ चंबा महेश लखेड़ा सहित सभी थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!