क्षेत्राधिकारी चम्बा द्वारा थाना थत्यूड का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 अक्टूबर 2024। क्षेत्राधिकारी चम्बा श्रीमती ओशिन जोशी ने थाना थत्यूड का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सलामी गार्द का निरीक्षण किया और आपदा एवं राहत बचाव उपकरणों की जांच की।

थाना परिसर, कार्यालय, महिला सहायता पटल और भोजनालय की स्वच्छता की समीक्षा की गई, जो संतोषजनक पाई गई। मालगृह, शस्त्रों, और माल मुकदमाती से संबंधित वस्तुओं का भी निरीक्षण कर उनके शीघ्र विधिक निस्तारण के निर्देश दिए गए।

श्रीमती जोशी ने लंबित विवेचनाओं और न्यायालय से प्राप्त वारंटों की तामील में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने थाना कर्मियों से नियमित अभ्यास जारी रखने और विभागीय समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

नए थाना भवन के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया गया, और राजस्व विभाग से समन्वय कर जल्द भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!