Ad image

गढ़भोज दिवस पर महाविद्यालय पोखरी क्वीली के NSS स्वयंसेवियों के साथ- साथ स्टाफ़ ने लिया गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 अक्टूबर 2024 । विकास खण्ड नरेंद्र नगर के राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीलिए टिहरी गढ़वाल में कॉलेज प्राचार्य डॉ.शशी बाला वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई द्वारा गढ़ भोज का आयोजन किया गया l जिसके अंतर्गत उत्तराखंड में पाई जाने वाली विभिन्न विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज दालों व गढ़वाल में बनने वाले व्यंजनों औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में पहाड़ों में पैदा होने वाले अनाजों झंगोरा, मंडुवा, कोदो, लाल चावल, भट्ट, गहत, नौरंगी दाल, सोयाबीन, राजमा, उड़द, गागली तुलसी, एलोवेरा ,गिलोय ,कड़ी पत्ता, टीमरू,पहाड़ी राजमा ,नौरंगी दाल , तोर दाल, माल्टा, नींबू,अरबी, हल्दी, मिर्च, सेब, अमरूद आदि को शामिल किया गया कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरिता देवी ने सभी खाद्य पदार्थों का परिचय दिया व उनके औषधि गुणों से अवगत कराया ।

अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर शशी बाला वर्मा ने स्वयंसेवियों व समस्त स्टाफ़ को स्थानीय व्यंजनों जिसमें उत्तराखण्ड पहाड़ी क्षेत्र गढ़वाल में बनने वाले व्यंजनों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौष्टिकता और शुद्धता से भरपूर ये व्यंजन स्वास्थ्य, परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि आज लोग फिर से पारंपरिक व्यंजनों की और लौटने लगे हैं। अंकित, श्रीमती अमित व नरेंद्र बिजल्वाण को उनके द्वारा बनाए गए व्यंजनों के लिए पुरुषकृत किया। वह भविष्य में भी गढ़वाली संस्कृति वह भोज का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की, अवसर पर डॉ. गणेश भागवत ,मुकेश सेमवाल , श्रीमती रचना, श्रीमती रेखा ,श्रीमती अमिता,मुकेश, नरेंद्र बिजल्वाण,नरेश ,श्रीमती सुनीता , दीवान सिंह, मूर्ति, अंकिता , प्रीति ,अंजलि,अंजना, निकिता,मानसी , पूजा ,प्रिया आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!