Ad image

शहर कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू की 135वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 नवम्बर 2024 । पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 135वीं जयंती के अवसर पर नई टिहरी के कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी ने भव्य आयोजन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने किया। पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों का स्मरण किया गया। पंवार ने कहा कि, “आज की सरकार इतनी संकीर्ण है कि नेहरू जी के सम्मान में एक विज्ञापन तक जारी नहीं किया, जबकि अन्य फर्जी विज्ञापनों का भुगतान हो रहा है।”

नेहरू जी के योगदान को किया गया याद

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा, “पंडित नेहरू ने ऐसे समय में भारत का नेतृत्व किया जब देश में उत्पादन बहुत कम था। उन्होंने बांधों, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, डीआरडीओ, परमाणु संयंत्र, योजना आयोग, खादी ग्रामोद्योग, केंद्रीय विद्यालय और चंडीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना की, जो देश की प्रगति में सहायक बने। इन संस्थानों की स्थापना से बिजली, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत को फायदा हुआ।”

आजादी में योगदान और राष्ट्र-निर्माण की विरासत

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने कहा, “नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में 1041 दिन जेल में बिताए और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में रियासतों का एकीकरण कर देश को संगठित किया। उन्होंने सरदार पटेल के साथ मिलकर भाखड़ा नांगल जैसे बड़े बांधों का निर्माण करवाया और कई संस्थानों की स्थापना की।”

श्री पंवार ने 1947 से 1950 के बीच संविधान निर्माण में नेहरू जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को एक सशक्त संविधान और प्रजातंत्र दिया।

अद्वितीय योगदान का स्मरण

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महावीर उनियाल ने नेहरू जी के कार्यकाल में देश की एकता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “नेहरू जी ने 550 रियासतों को भारत में शामिल कर राष्ट्रीय एकता स्थापित की। वस्त्रोद्योग को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रमों की नींव रखी, आईआईटी और आईआईएम जैसी शिक्षा संस्थानों की स्थापना की।”

कार्यक्रम में कुलदीप पंवार, महावीर उनियाल, मुरारीलाल खंडवाल, शांति प्रसाद भट्ट, हरि सिंह मखलोगा, विजेंद्र सिंह नेगी, खुशी लाल, नवीन सेमवाल, गब्बर सिंह रावत, दिनेश पंवार, चंद्रशेखर, गंगाभगत घनश्याम पंवार, वीर सिंह गुंसोला, उमेश बाल्मीकि, राधिका, इमरान, विजय प्रकाश, सुनील कुमार सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!