Ad image

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत पर सुबोध उनियाल ने दी बधाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 नवम्बर 2024। केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल की जीत पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पार्टी की इस जीत को जनता के भाजपा के प्रति विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार, केदारनाथ क्षेत्र के सभी मतदाताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत ने विपक्ष के झूठे प्रचार को खारिज कर दिया है।

सुबोध उनियाल ने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का काम किया है, जिससे यह जीत संभव हो सकी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी निकाय चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।

भाजपा की इस जीत पर विकास खंड फकोट के प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, मंडी समिति नरेंद्र नगर के निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, प्रमुख चंबा शिवानी विष्ट, भाजपा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण, जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, गजा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, और महामंत्री राजेश रावत ने भी अपनी बधाइयां प्रकट की।

इस उपचुनाव में भाजपा की जीत को पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक प्रयासों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!