उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रहा ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, चार घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 नवम्बर 2024 । आज सुबह लगभग 3 बजे, उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक ट्रक चौकी प्लास्डा बायपास रोड, थाना नरेंद्रनगर के पास ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गहरी खाई में गिर गया। इस ट्रक में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला, दो बच्चे और दो अन्य व्यक्ति शामिल थे, जो सभी नेपाल के मूल निवासी बताए जा रहे हैं।

जब ट्रक के ब्रेक फेल हुए, तो महिला, बच्चे और ट्रक का चालक स्थिति को भांपते हुए ट्रक से कूद गए, जिसके कारण उन्हें हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ की ढाल वाला टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के कंडक्टर को खाई से निकाल कर रेस्क्यू किया और उसे सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!