Ad image

नरेंद्र नगर को छोड़ टिहरी जिले के 10 निकायों में वार्ड आरक्षण सूची जारी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 दिसंबर। टिहरी जिले के 11 में से 10 निकायों में वार्ड सभासदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। नरेंद्रनगर नगर पालिका में बड़ेडा गांव के शामिल होने के कारण अध्यक्ष और वार्डों के रोस्टर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जिले में सबसे अधिक मतदाता मुनिकीरेती में 28,636 हैं, जबकि सबसे कम मतदाता लंबगांव में 1,061 हैं। नई टिहरी में 24,014, चंबा में 10,457, देवप्रयाग में 3,059, कीर्तिनगर में 2,991, घनसाली में 7,750, चमियाला में 5,017, गजा में 2,098 और तपोवन में 3,890 मतदाता हैं।

नई टिहरी में वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 2 और 4 महिला, वार्ड 8 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, और वार्ड 5 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 3, 6, 7, 9, 10 और 11 अनारक्षित हैं। चंबा में वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 2 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 8 महिला, जबकि वार्ड 1, 3, 4, 5 और 9 अनारक्षित हैं।

मुनिकीरेती में वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 8 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 10 और 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 6 और 9 महिला, और वार्ड 2, 3, 4, 5 और 7 अनारक्षित हैं। देवप्रयाग में वार्ड 2 और 3 महिला और वार्ड 1 और 4 अनारक्षित हैं। कीर्तिनगर में वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 महिला और वार्ड 1 और 3 अनारक्षित हैं।

घनसाली में वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 1 और 7 महिला और वार्ड 2, 3, 4 और 5 अनारक्षित हैं। लंबगांव में वार्ड 2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 1 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 4 महिला और वार्ड 3 अनारक्षित हैं। चमियाला में वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 6 और 7 महिला और वार्ड 1, 3, 4 और 5 अनारक्षित हैं।

गजा में वार्ड 4 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3 महिला और वार्ड 1 और 2 अनारक्षित हैं। नवगठित तपोवन में उपला तपोवन और घुघत्याणी-जमारी काटल महिला और मध्य तपोवन और निचला तपोवन अनारक्षित हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!