पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेसजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी की दूरदर्शिता और आर्थिक नीतियों ने देश को नई दिशा दी। उन्होंने भारत को विश्व मंच पर एक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू हुईं, जिनमें मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार और अन्न सुरक्षा का अधिकार शामिल हैं। इन योजनाओं ने देश के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि डॉ. सिंह एक महान अर्थशास्त्री और भारत के लिए आर्थिक सुधारों के मार्गदर्शक थे। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और ममता उनियाल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें संपत्ति कलूड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन सिंह रावत, विनोद रावत, संजय दत्त घिल्डियाल और वीरेंद्र दत्त शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!