राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में छात्र संघ चुनाव की तारीख तय हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए 27 सितंबर को मतदान कराने की घोषणा की है।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने डॉ. चरण सिंह को छात्र संघ चुनाव का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 22 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 23 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 24 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का समय तय किया गया है। इसी दिन वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी प्रकाशित कर दी जाएगी।

चुनाव के लिए 27 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दो बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशी शपथ ग्रहण करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!