Ad image

पुलिस ने ग्राम प्रहरियों की बैठक में दिए ये निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

आज थाना घनसाली क्षेत्र में ग्राम प्रहरियों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम प्रहरियों से उनके गांवों की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी ली गई। गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में जमीनी विवादों की जानकारी पुलिस को तत्काल दें।

इसके साथ ही, गांव में घटित किसी भी छोटी या बड़ी घटना की सूचना पुलिस को तुरंत देने पर जोर दिया गया। ग्राम सभा से संबंधित किसी सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और साइबर अपराधों के प्रति गांववासियों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। ग्राम प्रहरियों से कहा गया कि थाने से फोन आने पर वे तुरंत जवाब दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!