डीएम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट नई टिहरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वैन रविवार को घनसाली से प्रचार-प्रसार करते हुए आज नई टिहरी पहुंची, जो चम्बा-जौनपुर होते हुए उत्तरकाशी निकलेगी। प्रचार वैन में राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मस्कट एवं एलईडी के माध्यम से लोगों को खेलों को प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। जनपद में 02 अन्य प्रचार वैन कीर्तिनगर-देवप्रयाग-नरेंद्रनगर होते हुए उत्तरकाशी तथा जाखणीधार-प्रतापनगर-थौलधार में प्रचार-प्रसार करते हुए 14 जनवरी को को सांय उत्तरकाशी पहूंचेंगीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!