एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
  • समीक्षा बैठक में कहा, स्थानीय लोगों के हक-हकूकों का भी रखें ध्यान
  • श्रीनगर पाॅलीटेक्निक के भवनों को विभाग को वापस करने के निर्देश

देहरादून। डॉ. धन सिंह रावत ने एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को पूर्व वायदों के अनुसार रोजगार व स्वरोजगार के अवसर दिए जाएं तथा संस्थान की सीमा से जुड़े गांवों में पेयजल आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने एनआईटी अधिकारियों को श्रीनगर पॉलीटेक्निक के अधिगृहित भवनों को चरणबद्ध तरीके से तकनीकी शिक्षा विभाग को वापस सौंपने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व एनआईटी श्रीनगर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। साथ ही मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को वार्षिक स्थानांतरण समय पर करने तथा प्रतिनियुक्ति पर तैनात कार्मिकों को एक सप्ताह के भीतर मूल पदों पर वापस भेजने के निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!