उत्तराखंडविविध न्यूज़

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में इतिहास विभाग परिषद की कार्यकारिणी गठित, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 फरवरी – राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह के नेतृत्व में और प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह की अनुमति से विभागीय परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया और बैच अलंकरण की रस्म पूरी की।

इस अवसर पर “आधुनिकता का भारतीय समाज व संस्कृति पर प्रभाव” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. निरंजना शर्मा और डॉ. सनोवर शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं के विजेता:

वाद-विवाद प्रतियोगिता:

  • प्रथम स्थान: कल्पना (द्वितीय सेमेस्टर)
  • द्वितीय स्थान: रंजना
  • तृतीय स्थान: आंचल (द्वितीय सेमेस्टर)

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:

  • प्रथम स्थान: प्रियंका (षष्टम सेमेस्टर)
  • द्वितीय स्थान: अंकिता (द्वितीय सेमेस्टर)
  • तृतीय स्थान: संजना (षष्टम सेमेस्टर)

इतिहास विभाग परिषद की नई कार्यकारिणी:

  • अध्यक्ष: प्रियंका (षष्टम सेमेस्टर)
  • उपाध्यक्ष: रेशमा (षष्टम सेमेस्टर)
  • सचिव: कल्पना
  • उपसचिव: रंजना
  • कोषाध्यक्ष: आंचल राणा (द्वितीय सेमेस्टर)

प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए और छात्रों को महाविद्यालय की सांस्कृतिक व विभागीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानस्वरूप कलम भेंट की और सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा सूक्ष्म जलपान के साथ की।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!