Ad image

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पशु सखियों को किट किए वितरित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 फरवरी 2025। नई टिहरी में गुरुवार को विकास भवन सभागार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत प्रशिक्षित पशु सखियों को किट वितरित की गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने किट प्रदान करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से की जा रही है।

जिला परियोजना प्रबंधक ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 28 पशु सखियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो पशुपालन विभाग के पशु चिकित्साधिकारियों के मार्गदर्शन में प्राथमिक उपचार, पशुचारा प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण, कान टैगिंग, पशु बीमा, पशु गणना और मिल्क रिकॉर्डिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेंगी। परियोजना के तहत पशु सखियों को 12 माह के लिए प्रतिमाह 2500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षित पशु सखियां वर्तमान में ब्लॉक स्तर पर पशु गणना, टीकाकरण और पशु बीमा का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. पी.एस. चौहान, जिला विकास अधिकारी मो. असलम सहित अन्य अधिकारी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!