विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने रानीखेत में महिलाओं के स्वावलंबन को सराहा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

अल्मोड़ा । रविवार को रानीखेत पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बाजार स्थित ‘हिल क्राफ्ट’ संस्था का दौरा कर वहां कार्यरत उद्यमी महिलाओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले उनका आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए, उनकी ओर से पुरानी संस्कृति के संरक्षण की पहल को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं, बल्कि अपने बच्चों को भी संस्कारित और सक्षम नागरिक के रूप में तैयार कर रही हैं।

‘हिल क्राफ्ट’ संस्था के 20 वर्ष पूरे होने पर ऋतु खंडूड़ी ने इसकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। संस्था द्वारा कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की उन्होंने खुलकर सराहना की। उन्होंने महिलाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत अपने उत्कृष्ट उत्पादों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ‘हिल क्राफ्ट’ की संचालिका चयनिका बिष्ट और जोगेंद्र बिष्ट ने विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ अभिनंदन किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!