Ad image

सीडीओ की उपस्थिति में कोट पट्टी मनियार में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 मई। विकासखण्ड चम्बा की ग्राम पंचायत कोट पट्टी मनियार में शनिवार को गेहूं की फसल पर क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने फसल कटाई की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

क्रॉप कटिंग का उद्देश्य जनपद में फसलों की अनुमानित उत्पादकता के सटीक आंकड़े जुटाना है, जिनका उपयोग राज्य की खाद्य नीति, आर्थिक योजना और कृषि विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में किया जाता है। यह प्रयोग निर्धारित 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट में किया जाता है, जिससे प्राप्त आंकड़े ग्राम, तहसील और जनपद स्तर से होते हुए राज्य सरकार एवं भारत सरकार तक भेजे जाते हैं।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे प्रयोग कृषि आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाते हैं और योजनाओं को जमीनी जरूरतों के अनुसार ढालने में सहायक होते हैं। मौके पर कृषि विभाग की टीम व स्थानीय कृषक भी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!