Ad image

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर, गौ हत्या पर रोक लगाए सरकार: संत गोपालमणि जी की हुंकार

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

25 मई से उत्तरकाशी के चौपड़धार धाम में ऐतिहासिक गौ कथा का होगा वर्षभर आयोजन

टिहरी गढ़वाल 21 मई 2025। सनातन संस्कृति की रीढ़ और आस्था की प्रतीक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग अब और तेज हो गई है। बुधवार को न्यू टिहरी के प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में गौ गंगा कृपाकांक्षी राष्ट्रीय संत, परम पूज्य श्री गोपालमणि जी महाराज ने केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जोरदार मांग की। उनकी गूंजती आवाज में सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प साफ झलक रहा था।

राष्ट्रीय संत गोपालमणि जी महाराज

उन्होंने कहा कि “गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। पुराणों में इसे धेनु माता कहा गया है, जो वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टिकोण से अतुलनीय है। गौ हत्या पर सख्त कानून बनाना हिंदू धर्म की आत्मा की रक्षा करना है,” संत गोपालमणि जी ने ऐलान किया कि उत्तरकाशी के पवित्र चौपड़धार धाम में सेम नागराजा के divine आदेश पर 25 मई 2025 से 5 जून 2026 याने 1 वर्ष और 11 दिन तक अखंड गौ कथा का भव्य आयोजन होगा। यह कथा न केवल गौ माता की महत्ता को उजागर करेगी, बल्कि इसके शास्त्रीय, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक पहलुओं को भी जन-जन तक पहुंचाएगी। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है, जो गौ संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

संत गोपालमणि जी ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली में एक विशाल रैली पहले ही आयोजित हो चुकी है। इसके अलावा, देश के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता अभियान चलाए गए हैं। नई टिहरी में भी गौ कथा की गई ताकि लोग गौ माता के प्रति जागरूक हों।

पत्रकारों को किया सम्मानित
पत्रकार वार्ता के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में संत गोपालमणि जी ने मीडिया कर्मियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और गौ माता की महत्ता को समाज तक पहुंचाने में उनके योगदान की दिल खोलकर सराहना की और आगे भी सहयोग की अपेक्षा की।

कार्यक्रम का संचालन स्टेट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट ने किया, जबकि प्रेस क्लब टिहरी के महामंत्री गोविन्द सिंह पुण्डीर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी चंडी प्रसाद भट्ट, गोपाल रतूड़ी, अमन भट्ट और तमाम पत्रकार साथियों ने शिरकत की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!